Madhubani News: मारपीट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: खजौली। थाना क्षेत्र के दतुआर गांव से पुलिस ने सोमवार की रात मारपीट मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान दतुआर गांव निवासी मिश्री महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि मिश्री महतो मारपीट मामले में आरोपित था और लंबे समय से पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार की रात दतुआर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.