मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को फुलपरास थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव में हुई आपसी मारपीट की घटना को लेकर दर्ज कांड में विद्यानंद कामत को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी विद्यानंद कामत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...