मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: लखनौर। झंझारपुर आरएस थाना के दीप गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने बीते सोमवार को पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मानती देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज करा कहा कि पति मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे तो रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने घेर कर गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज की आवाज सुनकर जब वे बचाने गई तो लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। फलस्वरूप वह जख्मी हो गये। लोगों ने लाठी डंडा से उनके पति को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में केस दर्ज, जांच पड़ताल शुरू थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...