मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। चाकू की नोक पर मंद बुद्धि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी करार दिए गए आरोपित बेनीपट्टी के विवेक कुमार झा को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार त्यागी की अदालत ने शुक्रवार को सजा के बिन्दु पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने उसपर पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। सजा पर सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक मधु रानी ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पीड़िता को चार लाख रुपए प्रतिकर देने का आदेश भी पारित किया है। प्रतिकर भुगतान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पत्र भेजने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी, 18 नवंब...