Madhubani News: मां के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु
मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पट खुलते ही 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता.... से पूजा पंडाल गूंज उठा। माता के दर्शन व पूजन को शहर से गांव तक देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के आर के कॉलेज गेट सप्ता, गिलेशन बाजार दुर्गा मंदिर, गंगासागर काली मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, कोतवाली चौक दुर्गा मंदिर, रांटी दुर्गा मंदिर, मंगरौनी दुर्गा मंदिर, पिलखवाड़ दुर्गा मंदिर ,आदर्श नगर गौशाला दुर्गा मंदिर एवं भौआड़ा दुर्गा मंदिर में दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा श्रद्धा और भक्ति से की गई। इनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय, नकारात्मक ऊर्जा, शत्रुओं की बाधा और सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को मंदिरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.