मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: फुलपरास, एक संवाददाता। कोनार गांव में रविवार देर रात पति के हाथों पत्नी की हत्या की घटना के बाद सोमवार को पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतका प्रमिला देवी (37) के घर के बाहर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। घर में परिजनों की चीख-पुकार और बेटी पिंकी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना रहा। मां की मौत के सदमे में पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों को देखते ही वह चीत्कार उठती थी, "पिता का प्यार तो कभी मिला नहीं और अब मां का दुलार भी छीन लिया गया। अब कौन हम सबकी देखभाल करेगा।" बेटी की यह पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जा रही थीं।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:ग्रामीण एसपी ने की पवित्री हत्याकांड की जांच, ग्रामीणों से ली जानकारी के अनुसार,प्रमिला पिछले करीब डेढ़ दशक ...