Madhubani News: महीनाथपुर में 13 लाख से अधिक की चोरी, आभूषण-नकदी लेकर चोर फरार
मधुबनी, अगस्त 20 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गृहस्वामिनी सरस्वती देवी, पति दीपेश दास, ने बासोपट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामिनी के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण , 2.5 लाख नेपाली रुपये तथा करीब एक लाख रुपये भारतीय मुद्रा चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। गृहस्वामिनी सरस्वती देवी ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच करने, चोरी गए आभूषण एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.