मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: फुलपरास। लौकहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक नवविवाहिता ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीषा कुमारी का मायका फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी गांव में है, जबकि उसका ससुराल लौकहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृतका के बाबा भोगेंद्र चौपाल ने लौकहा थाना में आवेदन देकर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) मामला दर्ज कराया है। आवेदन में किसी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है। लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आवेदन में युवती द्वारा स्वयं जहर खाने की बात कही गई है। पुलिस माम...