Madhubani News: महिला को डायन कह किया प्रताड़ित, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: मधेपुर। एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने मधेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि आरोपितों ने डायन कहकर मारपीट की। पीड़िता का इलाज मधेपुर अस्पताल में किया गया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार व अपर थानाध्यक्ष सह केस अनुसंधानक संतोष कुमार ने कहा कि मामले का अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.