Madhubani News: महिला के सामने नग्न होकर दी गाली, गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: मधवापुर। साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव में एक महिला के सामने उसके पड़ोसी युवक ने अजीब हरकत की। उसने सोमवार को उसके घर में घुसकर अपने कपड़े उतार लिया। फिर, महिला को गाली देने लगा। मना करने पर जाति सूचक शब्दों का व्यवहार कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गीता देवी ने डायल 112 की पुलिस को फोन कर बुला लिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पलटन यादव रैमा गांव के गजु यादव का बेटा है। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.