मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: हरलाखी। फसल चरने के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट मामले में नामजद आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धपहरटोल निवासी शैदुल शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार करीब छह दिन पूर्व आरोपित की पत्नी का शहजादी खातून की बकरी गांव के ही समुदा खातून के खेत मे धान का फसल खा लिया। जिसकी शिकायत करने पर आरोपित पति पत्नी मिलकर समुदा खातून के साथ जमकर मारपीट की। जिसमे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में कराया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने हरलाखी थाने में पति पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंद...