Madhubani News: महिला के परिजनों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज
मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: हरलाखी। हुर्राही गांव में एक महिला के परिजनों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने के मामले में पीड़ित महिला गुला देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार महिला के घर में 30 जुलाई को मुंडन कार्यक्रम था। इसी क्रम में गांव के ही रामप्रकाश राम, महेंद्र राम, राजदेव राम, फूलों देवी व पिंकी देवी सहित 12 लोग हरसुवार गांव के अपने रिश्तेदार महेंद्र राम, सुनील राम व सुजीत राम के साथ आकर गालीगलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया। एसएचओ रंजीत कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.