Madhubani News: महिलाओं को अधिकारों के लिए किया गया जागरूक
मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: मधुबनी। संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर छात्र परिषद की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, लैंगिक समानता, आर्थिक स्वावलंबन तथा नेतृत्व क्षमता के विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित किए बिना समावेशी सामाजिक विकास की परिकल्पना अधूरी है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अभिषेक ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संकाय समन्वयक साक्षी हलवाई की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में छात्र परिषद के महासचिव सुयश प्रत्यूष, मीडिया समन्वयक दीपक पांडेय, सांस्कृतिक समन्वयक श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.