Madhubani News: महामाया स्थान में श्रद्धा के साथ हुई मां विषहारा की पूजा
मधुबनी, अगस्त 28 -- Madhubani News: खजौली, निप्र। प्रखंड क्षेत्र के दतुआर गांव स्थित महामाया स्थान में शुक्रवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां विषहारा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित पूजा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। मां विषहारा की पूजा-अर्चना के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाया स्थान पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा समिति के सचिव गजेंद्र प्रसाद यादव एवं हरेराम ठाकुर ने बताया कि एक दिवसीय पूजा को लेकर श्रद्धालु एक दिन पूर्व से ही मंदिर परिसर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.