Madhubani News: महादलितों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अवारी गांव में महादलित समुदाय की महिला पुरुषों ने मधवापुर सीओ के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन के दौरान देर तक नारेबाजी भी की। सीओ सुनील कुमार के खिलाफ गुस्साए लोगों ने ऐसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे खुल कर बताया नहीं जा सकता। विरोध जता रहे लोगों का आरोप है कि सरकार ने वर्ष 1976 में 24 भूमिहीनों को बसने के लिए पर्चा उपलब्ध कराया था। लेकिन, 50 साल बाद भी आज तक पर्चा धारकों को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। जबकि, दाखिल-खारिज, पर्चा व अद्यतन रसीद होने के बावजूद भी उनकी बातों को दरकिनार किये जाने का आरोप, लोगों ने सीओ पर लगाया। कब्जा दिलाने की अर्जी लेकर जाने वाले लोगों को कार्यालय से फटकार कर भगा दिये जाने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.