Madhubani News: महरैल रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन की ठहराव की मांग
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी। प्रखंड के महरेल गांव स्थित महाबीर बजरंगबली ट्रस्ट के सदस्यों ने सोमवार को महरेल रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने महरैल रेलवे स्टेशन पर लौकहा आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04013/04014 का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। झंझारपुर लौकहा रेल खंड में महरैल एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। अगल बगल के दर्जनों गांव के सैकड़ों यात्रियों का यह नजदीकी और पसंदीदा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर ट्रेन के नियमित ठहराव से छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा वाले लोगों को आने-जाने में साहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.