मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: बिस्फी। मवि पोखरौनी में यूको एवं यूथ क्लब का गठन किया गया है।दोनों क्लब के बीस छात्रों का चयन किया गया है। एनएच राजकुमार पासवान की अध्यक्षता में यूथ क्लब एवं यूको क्लब का नोडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार को बनाया गया है। सदस्यों कैप,ड्रेस,बैच आदि भेंट देकर किया गया।नोडल पदाधिकारी द्वारा यूथ एवं यूको क्लब के सदस्यों को पर्यावरण,जल संरक्षण,पौधरोपण,नशे का दुष्परिणाम आदि के बारे में प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया।मौके पर वरीय शिक्षक मनीष कुमार निर्मल,उमेश सहनी,गौरी शंकर सहनी,उषा कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...