मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों के साथ पत्रों की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित हुई। शुक्रवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम पाली में मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत ग्रुप ई में शामिल मनोविज्ञान, भौतिक शास्त्र, अंग्रेजी, संगीत एवं ड्रामा विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत ग्रुप एफ में शामिल रसायन शास्त्र,गृह विज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा हुई। जिला मुख्यालय के आरके कॉलेज,जेएन कॉलेज, जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, डीएनवाई कॉलेज, बीएम कॉलेज रह...