Madhubani News: मनपसंद गाना नहीं बजाने पर आर्केस्ट्रा ऑपरेटर को मारी गोली
मधुबनी, नवम्बर 3 -- Madhubani News: झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र की गनौली पंचायत के पस्टन गांव में रविवार रात मनपसंद गाना नहीं बजाने पर एक बदमाश ने आर्केस्ट्रा ऑपरेटर शिवम शाह (18) को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने लोगों की मदद से उसे तुरंत अंधराठाढ़ी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। शिवम पस्टन गांव निवासी सरवन शाह का पुत्र है। गाना बदलने की मांग पर हुआ विवाद
गाना बदलने की मांग पर हुआ विवाद घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। पस्टन गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में स्थानीय युवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.