मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलही गुणाकरपुर के एक विशिष्ट शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित विशिष्ट शिक्षक बिनोद कुमार 15 जनवरी 2026 से ही लगातार स्कूल से फरार है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने मध्य विद्यालय बेलही गुणाकरपुर के विशिष्ट शिक्षक बिनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखनौर के अनुशंसा के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर की गई है। डीपीओ स्थापना विशिष्ट शिक्षक बिनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उन पर विद्यालय से अनुपस्थित रहने, स्वेच्छाचारिता व मनमानी करने अनुशासनहीनता बरतने एवं शैक्षणिक कार्य के प्रतिकूल काम करने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चंद्रपुरा मध्य विद्...