मधुबनी, अक्टूबर 28 -- ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड क्षेत्र मध्य विद्यालय बासोपट्टी में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक सोमेश रंजन ने किया।उन्होंने छात्र-छात्राओं को ई-कचरे के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए इसके प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षिका गिरिजा दुबे ने ई-कचरे के दुष्प्रभावों और उसके उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खराब या अनुपयोगी मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी, चार्जर, तार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-कचरे की श्रेणी में आते हैं। इन्हें लापरवाही से फेंकने या गलत तरीके से नष्ट करने से पर्यावरण प्रदूषित हो ...