Madhubani News: मध्याह्न भोजन की रिपोर्टिंग में जिले के 643 स्कूल फिसड्डी
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- Madhubani News: मधुबनी,निसं। जिले के सरकारी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन संचालन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में लापरवाही सामने आई है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 22 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 643 विद्यालयों ने मध्याह्न भोजन से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन दर्ज नहीं किया था। वहीं सुबह 11 बजे तक केवल 82 प्रतिशत विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति की प्रविष्टि की गई थी। इस स्थिति पर डीपीओ ने नाराजगी जताते हुए सभी प्रखंड साधन सेवियों को शत प्रतिशत विद्यालयों में नियमित रूप से रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से 22 अक्टूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन की प्रविष्टियों की समीक्षा के दौरान रिपोर्टिंग में कमी पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.