Madhubani News: मधेपुर से 360 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर थाने के मटरस चौक पर पॉलिथीन की छह छोटे पैकेट में गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने धराये व्यक्ति के पास व उसके मटरस पुनर्वास स्थित घर से एक पॉलिथीन व पॉलीथिन की चार पुड़िया में मिलाकर 360 ग्राम गांजा बरामद किया। धराया गांजा तस्कर मटरस पुनर्वास गांव का लक्ष्मी साह बताया गया है। पॉलीथिन की छह पुड़िया में गांजा उसके कुर्ता के पॉकेट से बरामद हुआ। यह कार्रवाई पीएसआई हृतिक कुमार ने कर्मियों के सहयोग से की। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि सूखे नशे के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है। मटरस चौक पर पान दुकान एवं गुमटीनुमा दुकान में पीएसआई हृतिक कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सोमवार देर संध्या जांच कर रहे थे। इसी दौरान मटरस पुनर्वास ग्रामीण सड़क की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.