मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर न्यू बस स्टैंड के पूरब नटिनियां पोखरा में शुक्रवार को डूबने से युवक सुनील पासवान की हुई मौत मामले में थाना में यूडी केस दर्ज कराई गई है। यह यूडी केस मृत युवक के पिता मधेपुर पूर्वी निवासी भोला पासवान के आवेदन पर दर्ज की गई है। जिसमें उन्होंने अपने पुत्र सुनील पासवान का पोखरा में नहाने के क्रम में डूबने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सुनील को तैरना नहीं आता था। वह मानसिक रूप से बीमार भी रहा करता था। जिसका चिकित्सीय उपचार चल रहा था। मालूम हो कि पहले परिजनों ने मृत युवक के हत्या की आशंका जताई थी। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...