मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड की महिसाम पंचायत के सिकरिया गांव वार्ड दो में मंगलवार अहले सुबह करीब तीन बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से अकल मुखिया के रसोई घर में आग लग गई। आग लगने के दौरान रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें झुलसकर पांच लोग जख्मी हो गए। सभी झुलसे लोगों को परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर सीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विकास कुमार पाठक ने गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय मो इस्लाम तथा 39 वर्षीय मो कुर्बान का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य तीन जख्मी 70 वर्षीय तेजू मुखिया, 13 वर्षीय रॉकी कुमार तथा 40 वर्षीय मो शकील का इलाज मधेपुर सीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है। सभी जख्मी अग्निपीड़ित अकल मुखिया के पड़ोसी बताये ज...