मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर थाने के फटकी कुटी-रजौर गांव के बीच कमला पुल के पश्चिम मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे 72 वर्षीया एक अज्ञात मानसिक रूप से बीमार महिला का शव मिला। अज्ञात महिला का शव फटकी कुटी से ठेंगहा जाने वाली सड़क में कमला बलान पुल के पास सड़क के दक्षिण किनारे झाड़ी में पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्धा मानसिक रूप से विक्षिप्त व बीमार लग रही थीं। वह चार दिनों से इस क्षेत्र में घुम-घुमकर मांगकर खाती थीं। स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही मधेपुर थाना के पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, एसआई राखी कुमारी, एसआई कंचन कुमार सिंह एवं पीटीसी सौरव कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मां की सड़ी-गली लाश के साथ 3 दिन से रह रहा था बेटा, पुलिस पहुंच...