मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के बलथी चौक के पास कोसी पश्चिमी तटबंध पर दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग का एक पैर कट गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त ऑटो लेकर चालक फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मधेपुर : दो टेंपो की भिड़ंत में बुजुर्ग का पैर कटाहादसे में बुजुर्ग का पैर कटा हालांकि, जख्मी बुजुर्ग तथा दुर्घटनाग्रस्त एक टेम्पो का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इधर, भेजा थाने की पुलिस सूचना मिलने के बाद जब घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों टेम्पो व घायल व्यक्ति को वहां से हटा लिया गया था। जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के निवासी जख्मी करीब 60 वर्षीय ...