Madhubani News: मधुबनी- बेनीपट्टी- पुपरी नई रेल लाइन का फिल्ड सर्वेक्षण कार्य पूरा
मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। मधुबनी- बेनीपट्टी- पुपरी 45 किलोमीटर में नई रेल लाइन का फिल्ड सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। किये गये सवेक्षण का सर्वे रिपोर्ट बनाने का कार्य प्रगति पर है। पूर्व मध्य रेलवे (नि/पीएम)सह आरओबी एवं सर्वे,पटना के उप मुख्य अभियंता रणजीत कुमार रॉय ने इसकी पुष्टि की है। बेनीपट्टी के विन्देश्वर नाथ झा ने पूर्व मध्य रेल निर्माण संगठन से सर्वे की वर्तमान स्थित के बारे में प्रतिवेदन दायर कर जानकारी मांगा था।
रेललाइन सर्वेक्षण की जानकारी सचिव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पूर्व मध्य निर्माण संगठन के मिंटू कुमार ने इस बाबत 3 जून को लिखा है कि मधुबनी-बेनीपट्टी-पुपरी 45 किलोमीटर में रेल लाइन सर्वेक्षण का कार्य 2016-17 में स्वीकृत हुआ था। टोह इंजीनियर के द्वार फिल्ड सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.