Madhubani News: मधुबनी में टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए 30 जुलाई से विशेष प्रशिक्षण शिविर
मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। मधुबनी के टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिला, राज्य, इंटर स्कूल एवं कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ (एमडीटीटीए) की ओर से जिला खेल भवन में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 30 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन दो पालियों में होगा ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संतोष झा ने बताया कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, फिटनेस, गति, संतुलन, मानसिक मजबूती तथा खेल कौशल के विभिन्न पहलुओं का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर से खिलाड़ियों के प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.