मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: रहिका,निज संवाददाता। मधुबनी शहर के समीप अब मिथिला हाट का निर्माण होगा। अररिया संग्राम में बन रहे मिथिला हाट की तर्ज पर मधुबनी में भी इस हाट के निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी।

मिथिला हाट का निर्माण मधुबनी विधायक माधव आनंद की पहल पर सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। पर्यटन विभाग ने मिथिला हाट निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी है। जानकारी के अनुसार मिथिला हाट के लिए मधुबनी- रहिका पथ पर बसुआड़ा गांव के समीप 26 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित की गई है। मिथिला हाट के लिए जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी रहिका द्वारा पर्यटन विभाग को सौंपा दिया गया है। एनओसी मिलते ही विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगी।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोजगार मधुबनी विधायक माधव आनंद ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में ...