Madhubani News: मधुबनी को मिली 390 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात
मधुबनी, नवम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली कार्यक्रम का शनिवार को मधुबनी के नगर भवन में लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा और सुना। इस दौरान जिले को करीब 390 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली। इनमें झंझारपुर की दो और राजनगर की एक परियोजना शामिल है। परियोजनाओं की घोषणा होते ही नगर भवन तालियों से गूंज उठा। मधुबनी के लिए सबसे बड़ी सौगात पश्चिमी कोसी नहर की कंक्रीट लाइनिंग की योजना है। लंबे समय से नहर की कच्ची लाइनिंग के कारण पानी का रिसाव और बर्बादी होती थी। इससे नहर के अंतिम छोर तक किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब कंक्रीट लाइनिंग होने से पानी की बर्बादी कम होगी। झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर और फुलपरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.