Madhubani News: मधवापुर में सर्पदंश से मिस्त्री की मौत
मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के बैंगरा गांव में एक मिस्त्री का काम करने वाले युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। फिर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मामला, रविवार का है। मृतक का नाम श्याम शर्मा है। वह साहरघाट थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव निवासी उपेंद्र ठाकुर का 26 वर्षीय पुत्र था। वह पेशे से बढ़ई था। घटना के समय वह बोरी से औजार निकालने गया था। उसी बोरी में पहले से घुसा हुआ सांप ने उसे काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.