Madhubani News: मत्स्यपालकों को को-ऑपरेटिव से जोड़कर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मधुबनी, नवम्बर 19 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले के छोटे और सीमांत मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें कोऑपरेटिव सोसाइटी से जोड़ने की तैयारी है। बिहार सरकार की इस पहल से जिले में मछली पालन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। विजन-2030 के तहत मत्स्य पालकों को संगठित कर उन्हें बीज, चारा, प्रशिक्षण, सरकारी अनुदान और बाजार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। मधुबनी में तालाब, पोखर और जलाशयों की बड़ी संख्या है। झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी, बाबूबरही, राजनगर, लदनियां, हरलाखी और मधवापुर सहित कई प्रखंडों में बड़े पैमाने पर मछली पालन होता है। इसके बावजूद छोटे मत्स्य पालकों को संसाधनों और बाजार की कमी से जूझना पड़ता है। कई बार बिचौलियों के कारण उन्हें मछली की उचित कीमत भी नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.