Madhubani News: मतदान केन्द्र पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को डीआरडीए सभाकक्ष में प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल ऑफिसर सह नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद, वरीय प्रशिक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष, नुरूल एन नूरी, सतीश चंद्र झा, प्रकाश सिंह बादल, कमलेश झा, राजेश कुमार झा और अशोक कुमार सिंह ने माइक्रो आब्जर्वरों की जिम्मेदारियां बताईं। कहा कि मतदान केंद्रों पर वे सूक्ष्म नजर रखेंगे और पूरी प्रक्रिया की जानकारी नोट कर चुनाव आयोग के प्रेक्षक को रिपोर्ट करेंगे। मतदान समय पर शुरू हुआ या नहीं, महिला-पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन है या नहीं और आयोग के निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी करेंगे। यह भी पढ़ें- विप चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.