मधुबनी, सितम्बर 24 -- Madhubani News: मधुबनी। मतदाता सूची में विसंगतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) के बैनर तले जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने या मनमाने तरीके से फेरबदल की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ...