Madhubani News: मतदाता सूची का मिलान करें बीएलओ
मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निप्र। बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की दो दिवसीय बैठक का मंगलवार को समापन किया गया। बैठक में उपस्थित बीडीओ महेश्वर पंडित ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से कहा कि आगामी 18 अक्तूबर एवं अन्य निर्धारित तिथि पर सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर एएसडी कार्य को संपादित करेंगे। प्रतिदिन कम से कम दो दर्जन घरों पर जाकर पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची एवं वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर अंतर रहे नामों को चिन्हित करेंगे। उन्होने बताया कि 1 अक्तूबर 2026 के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण के समाप्ति उपरांत विशेष अभियान चलाकर पूर्व के निर्वाचन सूची से वर्तमान निर्वाचन सूची की मिलान करना है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 18 से मतदाता सूची का पुनः सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.