Madhubani News: मखाना कारोबारी का घर जला, 50 हजार नकद राख
मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। झंझारपुर प्रखंड के काको पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बीते शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना में एक गरीब परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। पीड़ित गृहस्वामी रामचंद्र मुखिया ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हाल ही में मखान बेचकर मिले 50 हजार रुपये नकद एक पेटी में रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए। इसके अतिरिक्त 10 थान जाजिम, अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य सभी आवश्यक घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि किसी को सामान निकालने का अवसर ही नहीं मिला。
घटना की सूचना मामले की जानकारी स्थानीय चौकीदार के माध्यम से अंचल प्रशासन को दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.