Madhubani News: मंदिर से दुर्लभ मूर्तियां गायब होने की शिकायत
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले के अंधराठाढ़ी थानांतर्गत देवहार गांव स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से विष्णु की दुर्लभ मूर्ति के साथ महिषासुर मर्दिनी दुर्गा एवं विष्णु प्रतिमा की पादपीठ को कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा गायब किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुरातत्वविद् डा शिव कुमार मिश्र ने इसकी शिकायत डीएम एवं एसपी से की है। डा मिश्र ने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया है कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, देवहार के इतिहास एवं संस्कृति के साक्ष्य को मिटाने तथा पुरावशेषों को गायब करने के अपराध के लिए अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने संबंधित निर्देश संबंधित पदाधिकारी को देने की कृपा करे। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि निदेशक, पुरातत्व निदेशालय बिहार सरकार को भी दिया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मंदिर में सो रहे पुजारी पर हमले में प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.