Madhubani News: मंदिर में चोरी को लेकर बेमियादी धरना
मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: मधुबनी। कोइलख स्थित प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। धरनास्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए । तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.