मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। लखनौर प्रखंड के दीप गांव स्थित बलुआ स्थान के प्राचीन हनुमान मंदिर के सर्वांगीण विकास, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने की। बैठक में ग्रामीणों ने मंदिर के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए इसके विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके लिए ग्रामीणों की ओर से मांग पत्र तैयार किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय विधायक सह मंत्री नीतीश मिश्र को मांग पत्र भेजकर मंदिर परिसर में चाहरदीवारी निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि कलाम रैन, सरपंच महफूज आलम, शोभित मंडल, देवनारायण मंडल, मुन्नी देवी, मनोज कुमार महतो, सुनील कुमार पांडेय, मदन क...