मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय ने शनिवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा का दीवार उंचा नहीं करने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। भवन निर्माण विभाग को शीघ्र दीवार उंचा करने एवं कंटीले तार लगाने का निर्देश दिया।

जेल के वार्ड का जायजा उन्होंने निरीक्षण के दौरान तरूण वार्ड, महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, पुस्तकालय, किचन एवं अस्पताल का जायजा लिया। प्रधान जिला जज ने महिला बंदी के साथ रह रहे बच्चों में चॉकलेट और बिस्किट बांटा। उन्होंने पिछले दिनों न्यायिक हिरासत में बंदी रौशन यादव की हुई संदिग्ध मौत मामले से संबंधित घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण को बंदियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। मौके पर...