Madhubani News: भैरवस्थान में 513 लीटर नेपाली शराब के साथ पांच गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 3 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना पुलिस ने एनएच-27 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लदनियां बॉर्डर से दरभंगा ले जाई जा रही 513 लीटर नेपाली शराब जब्त की है।
गिरफ्तारी में शामिल इस दौरान शराब से लदी एक स्कॉर्पियो के साथ लाइनर के रूप में चल रही दूसरी स्कॉर्पियो को भी जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, तस्कर लदनिया बॉर्डर से शराब की खेप लेकर दरभंगा की ओर जा रहे थे। आगे चल रही स्कॉर्पियो पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लाइनर का काम कर रही थी, जबकि पीछे चल रही स्कॉर्पियो में शराब लदी थी।
पुलिस की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर भैरवस्थान थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान शराब लदी सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो डिक्की के बीच की सीट तथा डैशबोर्ड के नीचे बने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.