Madhubani News: भैरबा मेले में सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद, 250 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्रथम सोमवारी पर भैरबा मंदिर में होने वाले जलाभिषेक को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने भैरबा मंदिर, बलहा घाट तथा कांवरिया पथ का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र पर 250 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, स्नान घाट, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए लगाए जा रहे एसी की तैयारियों की समीक्षा की। रमुनिया मोड़ स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। बलहा घाट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.