Madhubani News: भू विवाद में बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: पंडौल (मधुबनी), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की पंडौल मध्य पंचायत के वार्ड -13 स्थित कमलपुर धोबी टोला में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने मंगलवार की रात खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में 71 वर्षीय राम लखन महतो की चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परिजनों के अनुसार, राम लखन महतो मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मजदूरी कर घर लौटे थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने लामबंद होकर राम लखन महतो पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: दरियापुर में दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.