मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के सुडियाही गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के दीपक कुमार कामत ने आरोप लगाया कि घर लौटने के दौरान अनिल कुमार कामत, प्रकाश कामत, विष्णु कुमार कामत और रामदेव कामत ने रास्ता रोककर फरसा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। फरसा के वार से उनके माथे और कान में गंभीर चोट लगी व कई टांके लगाए गए। वहीं लोहे की रॉड से भी मारने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के प्रकाश कुमार कामत ने आरोप लगाया कि श्याम सुंदर कामत, जीतू कामत और दीपक कामत ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि श्याम सुंदर कामत ने टेगारी से उनके सिर पर वार कर जख्म...