मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव में वासगीत जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की रॉड का खुलकर इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, करीब ढाई कट्ठा वासगीत जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, तीन महिलाओं समेत छह घायलघायलों की जा...