Madhubani News: भूमि विवाद में महिला के साथ की मारपीट
मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: हरलाखी। हटवरिया गांव में भूमिविवाद को लेकर एक महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला बौकी देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार महिला अपने पुराने घर की ठीक कर रही थी तो पड़ोसी अनिल कुमार, अजय मेहतर व विजय मेहतर सहित अन्य कई लोग आकर महिला के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.