Madhubani News: भीठ-भगवानपुर गांव में बंद घर में चोरी, एफआईआर
मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर गांव में बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। गृहस्वामी रविंद्र झा परिवार के सभी सदस्यों के साथ पिछले ढाई माह से घर से बाहर थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने के बाद गृहस्वामी गांव आए। इसके बाद उन्होंने थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने चांदी का एक काड़ा तथा कान की दो बाली चोरी होने की बात कही हैं। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक विकाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.