Madhubani News: भजन-कीर्तन के बीच हुआ झूलन कार्यक्रम
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: खजौली। खजौली प्रखंड के सुक्की राम जानकी मंदिर, सुक्की उत्तर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय झूलन कार्यक्रम का शुक्रवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्ति और गीत-संगीत के रस में सराबोर रहा। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम-जानकी के झूले का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भजन गायक ललन कुमार सिंह, हीरालाल सिंह एवं मदन सिंह की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। वहीं नाल वादक नंदू सिंह ने अपनी संगत से कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाती थी। भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.