मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ ड्रग विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 36,092 रुपये मूल्य की 80 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। मौके से दो दवाओं के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में गुणवत्ता जांच एवं विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार राय (मधुबनी-04) ने किया।

छापेमारी का विवरण उनके साथ सदर अनुमंडल के ड्रग इंस्पेक्टर शिव किशोर चौधरी, बेनीपट्टी अनुमंडल के योगेंद्र प्रसाद, जयनगर के खुर्शीद आलम तथा फुलपरास अनुमंडल के विकास कुमार गुप्ता शामिल रहे। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों की जांच के लिए राजनगर पीएचसी के प्रभारी भी टीम के साथ मौ...